महाकाल मंदिर परिसर में एंट्री को लेकर विवाद

उज्जैन

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में मंदिर समिति के कर्मचारियों और BSF जवान के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि BSF जवान अपने बुजुर्ग माता-पिता को बिना प्रोटोकॉल रसीद के मंदिर में प्रवेश कराना चाहता था। कर्मचारियों के रोकने पर बहस शुरू हो गई। इसके बाद मंदिर समिति के कर्मचारियों और जवान के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने महाकाल थाना परिसर में शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने की वजह से प्रोटोकॉल गेट पर भी दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। दोपहर में इंदौर से आया BSF का एक जवान अपनी बुजुर्ग मां और पिता के साथ मंदिर में प्रवेश करना चाहता था। मंदिर कर्मचारियों ने जवान को प्रोटोकॉल रसीद के साथ आने को कहा, जिस पर श्रद्धालु और मंदिर के सुरक्षा कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

See also  MP IAS Promotion 2027: नए साल में 27 IAS अफसरों को प्रमोशन, नेहा मारव्या बनेंगी सचिव; देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *