इंदौर
मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिणी मध्यप्रदेश के पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी व अनूपपुर जिलों से मानसून ने प्रवेश किया है। ऐसे में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने आगामी 7 दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश पर छा सकता है और तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत महसूस होगी। मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों को लेकर ये भविष्यवाणी की है।

22 जून को धूल भरी आंधी चलेगी
मौसम विभाग ने 22 जून को भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं इंदौर में भी हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर अंचल में भी तापमान में गिरावट आएगी और हल्की बौछार हो सकती है। धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। जबलपुर में बारिश हो सकती है।

23 जून को मौसम का हाल
भोपाल में 23 जून को बादल छाए रह सकते हैं। मध्यम बारिश हो सकती है। इंदौर अंचल में धूल भरी आंधी चल सकती है और बारिश हो सकती है। वहीं ग्वालियर में भी तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। जबलपुर में तेज बारिश हो सकती है। तेज आंधी चल सकती है।

24 जून को भोपाल में छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने बताया, 24 जून को भी भोपाल में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इंदौर और आसपास के अंचल में अच्छी बारिश होगी। तापमान का गिरावट आएगी। हल्की उमस महसूस हो सकती है। ग्वालियर अंचल में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबलपुर में अच्छी बारिश हो सकती है।

25 जून को मौसम का हाल
मौसम विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 25 जून को भोपाल में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में आंधी चल सकती है। मौसम के कुछ ऐसे ही हालात इंदौर, ग्वालियर में निर्मित हो सकते हैं। जबलपुर में अच्छी बारिश हो सकती है।

26 जून को मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने बताया, 26 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा वर्षा, आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है। इंदौर में हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर में सामान्य बादल छाए रहेंगे। तेज आंधी चल सकती है। जबलपुर अंचल के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

27 जून को प्रमुख शहरों का मौसम
27 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून दस्तक दे देगा और अच्छी बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर अंचल के जिलों में बारिश हो सकती है। हवा में नमी बढ़ने से तापमान में ठंडक महसूस होगी। ग्वालियर में सामान्य बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *