राजनांदगांव हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सावंत ने 22 जून को अभियुक्त दुकलाल पिता स्व. रामसिंह सलामे (40 वर्ष) निवासी रामगढ़ थाना मोहला को उम्रकैद की सजा दी है। पत्नी जानकी बाई (38 वर्ष) की हत्या का दोषी साबित पाने पर भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास तथा 1 हजार रुपए अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर 6 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास का दंड दिया है। मामले में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से नारायण कन्नौजे, जिला लोक अभियोजक ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि अभियुक्त दुकलाल सलामे रामगढ़ का निवासी है जिसका विवाह रामगढ़ की ही जानकी बाई 15 वर्ष पूर्व हुआ था उनके तीन बच्चे भी हैं। अभियुक्त दुकलाल सलामे के दूसरा विवाह करने की बात पर अभियुक्त दुकलाल सलामे की पत्नी जानकी बाई उससे लड़ाई झगड़ा करने लगी थी। इसी बात पर पत्नी जानकी बाई के सिर पर लकड़ी से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची अभियुक्त दुकलाल की बुआ रहिमत बाई की सूचना पर थाना मोहला ने अभियुक्त दुकलाल के खिलाफ अपराध कायम कर प्रकरण जांच में लिया एवं आरोपी को जेल भेजा गया। जांच के बाद भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत अभियोग पत्र विचारण के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…