राज्यपाल ने साहित्यकार राम सिंह ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री राम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री ठाकुर के निधन से छत्तीसगढ़ी साहित्य को अपूरणीय क्षति पहुंची है। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री राम सिंह ठाकुर ने स्थानीय बोली हल्बी रामायण की रचना की थी।

See also  CG में BTech और BPharma छात्रों के लिए खुला डिजिवर्सिटी पोर्टल, परीक्षार्थियों को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *