5-5 फेरे लगाएगी बिलासपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन, बीना, भोपाल, इटारसी से गुजरेगी, जानें शेड्यूल

नर्मदापुरम
रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अधिक भीड को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर कार्य किया जा रहे हैं. जिसमें रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 08293/08294 बिलासपुर-अमृतसर-बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. भोपाल मण्डल के बीना, भोपाल, इटारसी स्टेशन पर स्टॉप लेकर अगले स्टेशन को जाएगी. यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के स्टॉप की जानकारी स्टेशन, रेल प्रशासन द्वारा 139 और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है.

गाड़ी संख्या 08293 बिलासपुर-अमृतसर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन दिनांक 25, 29 जून एवं 02, 06, 09 जुलाई को (05 ट्रिप) बिलासपुर स्टेशन से 13.30 मिनिट पर प्रस्थान करेगी,अगले दिन 04.55 मिनिट पर इटारसी, 06.45 मिनिट पर भोपाल, 09.55 मिनिट बीना पहुंचेगी. मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 07.15 मिनिट पर अमृतसर स्टेशन पर पहुंचेगी.

See also  MP में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर, 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *