छत्तीसगढ़

CG : नदी किनारे महुआ शराब बनाते युवक गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के अवैध शराब पर अंकुश लगाने के दिये निर्देशों पर कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शराब रेड कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को 105 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है । जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी पूंजीपथरा राकेश मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली कि सतीघाट गेरवानी केलो नदी के पास एक व्यक्ति काफी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम तैयार कर कार्रवाई के लिये मौके पर रवाना हुये, जहां सतीघाट गेरवानी केलो नदी के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम जवाहर लाल बर्मन पिता ननकी दाउ बर्मन उम्र 45 वर्ष साकिन गेरवानी, थाना पूंजीपथरा बताया।

संदेही से अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर शराब बिक्री करना स्वीकार किया और पास के बेशरम झाड़ियों के झुंड में छिपा कर रखे 07 नग प्लास्टिक डिब्बा में भरा 15-15 लीटर महुआ शराब जुमला 105 बल्क लीटर महुआ शराब (कीमत-₹10,500) निकालकर पेश किया जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त किया । आरोपी जवाहर लाल बर्मन के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में अप.क्र. 159/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपित को रिमांड पर भेजा गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

रायपुर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा अनुसार रायपुर रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 18249/ 18250…

6 minutes ago
CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। विकासखण्ड मरवाही का बरवासन ग्राम पंचायत, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16…

21 minutes ago
दुर्ग को मिली हाईटेक पहचान, सीएम ने IIT भिलाई के सहयोग से बने IT पार्क का किया लोकार्पण

दुर्ग को मिली हाईटेक पहचान, सीएम ने IIT भिलाई के सहयोग से बने IT पार्क का किया लोकार्पण

दुर्ग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां सीएम…

23 minutes ago
CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

बिलासपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुप तिग्गा की अदालत ने 104 वर्ष के एक बुजुर्ग…

28 minutes ago
जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल…

40 minutes ago
बस्तर में खाद की कालाबाजारी रोकने बड़ा कदम, अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा उर्वरक

बस्तर में खाद की कालाबाजारी रोकने बड़ा कदम, अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा उर्वरक

बस्तर. बस्तर में रासायनिक खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए कृषि विभाग…

52 minutes ago