परिवहन विभाग ने कसी लगाम जांच चौकियों पर अनाधिकृत व्यक्ति पाया गया तो अधिकारियों की खैर नहीं

भोपाल

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग की जांच चौकियों पर यदि कोई अनाधिकृत व्यक्ति पाया गया तो अधिकारियों की खैर नहीं है. परिवहन विभाग की ओर से स्पष्ट आदेश जारी कर दिया गया है. इस आदेश में यह भी कहा गया है कि जब वाहनों की जांच की जाए तो वहां पर प्राइवेट व्यक्ति की सक्रियता नहीं होना चाहिए. अपार परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की ओर से पूरे मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए आदेश दिए गए हैं.

इस आदेश में उल्लेख किया गया है कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और वाहन मालिकों द्वारा लगातार इस बात को उठाया जाता रहा है कि परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर अनधिकृत रूप से प्राइवेट लोग सक्रिय रहते हैं.

अनाधिकृत व्यक्ति मौजूद नहीं हो- परिवहन विभाग

इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए आदेश में उल्लेखित किया गया है कि परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर कोई भी बाहरी या अनाधिकृत व्यक्ति मौजूद नहीं होना चाहिए. इसके अतिरिक्त जब वाहन की चेकिंग हो तब भी अनाधकृत व्यक्ति वहां मौजूद नहीं रहना चाहिए. इस आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई भी करने का अल्टीमेटम दिया गया है.

एमपी में चेक पोस्ट और चौकियों की गंभीर शिकायत

ट्रांसपोर्टर रघुवीर सिंह के मुताबिक मध्य प्रदेश की चेक पोस्ट और चौकियों पर क्या कुछ चलता है? इस बात की जानकारी अधिकारियों को भी है. चेक पोस्ट पर अनाधिकृत रूप से प्राइवेट व्यक्ति बैठे रहते हैं.

वे वाहन चालकों के साथ अभद्रता और वसूली भी करते हैं. जब भी कोई शिकायत सामने आती है तो बाहरी व्यक्ति वहां से लापता हो जाता है. इसी वजह से यह आदेश काफी आवश्यक था. इस आदेश का पूरी तरह पालन भी किया जाना चाहिए.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rtotop-news

Recent Posts

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…

9 minutes ago
CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…

17 minutes ago
CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…

20 minutes ago
CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

26 minutes ago
CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

33 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

33 minutes ago