राजनांदगांव। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ACB ने शुक्रवार को खैरागढ़ जिले में एक पटवारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी के 8 सदस्यीय टीम ने पटवारी को धरदबोचा। किसान से जमीनी दस्तावेज में सुधार के लिए पटवारी ने 4 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि पटवारी राजनांदगांव के ममता नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की है। पटवारी को खैरागढ़ के व्यवहार न्यायालय में पेश करने की एसीबी तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के प्रकाशपुर हल्का नं. 11 में पदस्थ पटवारी विवेक परगनिया एक किसान को जमीनी कागजात में सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। कई दिनों से किसान पटवारी का चक्कर लगा रहा था। पटवारी द्वारा कार्य करने में हील-हवाला करने के कारण किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद आज सुबह पटवारी को एसीबी ने 4 हजार की रकम के साथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…