छत्तीसगढ़

CG : सुने मकान से नकदी चुराने वाले किशोर और युवक गिरफ्तार

रायगढ़ थाना खरसिया में ग्राम चपले निवासी जानकी बाई पटेल पति शिवलाल पटेल उम्र 40 वर्ष द्वारा थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू को उसके सुने मकान में चोरी की घटना बताई थी। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 25/06/24 से 27/06/24 के मध्य रिश्तेदारी के यहां मेहमानी में गई थी, कल वापस घर आकर देखी थी तो कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर घर के अलमारी को तोड़ा है और गुल्लक में रखा सिक्का एवं नोट कुल ₹7,800 को चोरी कर ले गया है । प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी खरसिया द्वारा माल मुल्जिम पतासाजी दौरान लगाये मुखबीरों से जानकारी लिया गया जिसमें मुखबीर ने गांव के मुन्नू उर्फ मूनू मराठा एवं उसके साथी पर चोरी का संदेही जाहिर किया । तत्काल खरसिया पुलिस की टीम ने संदेही युवक एवं उसके नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया । दोनों संदेही ने श्रीमती जानकी पटेल के घर चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी मुन्नू उर्फ मूनू मराठा पिता पितांबर उम्र 20 वर्ष निवासी रामनगर चपले तथा एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के मेमोरेंडम पर चोरी गये गुल्लक के ₹7,800 (₹2100 का सिक्का एवं नोट) को बरामद कर जप्त किया गया है। खरसिया पुलिस ने चोरी की घटना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत मशरूका की बरामदगी कर आरोपित को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

9 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

9 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

9 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

10 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

10 hours ago