ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मैहर जिले के ग्राम अमदरा में लगाई रात्रि चौपाल

भोपाल  
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को मैहर जिले के भ्रमण के दौरान ग्राम अमदरा में जन चौपाल लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनी। इस मौके पर अमदरा, नौगवां, खेरवासानी के ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि बिजली की आपूर्ति संबंधी कोई समस्या नहीं है। सभी क्षेत्रों में बराबर बिजली मिल रही है। किसानों ने सिंचाई के लिए दी जाने वाली 10 घंटे की बिजली लगातार और दिन के समय में देने की मांग की। ऊर्जा मंत्री ने किसानों से अपने सिंचाई पंपों के लिए सोलर ऊर्जा पंप लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा सोलर ऊर्जा से पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री ने किया राजेश सिंह गोंड के घर रात्रि विश्राम
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अमदरा में जन चौपाल के बाद ग्राम अमदरा के सरपंच राजेश सिंह गोंड के तालाब टोला स्थित घर में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के साथ सरपंच के घर में भोजन भी किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मैहर जिले के ग्राम अमदरा में राजेश सिंह गौड़ के घर में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत अमदरा का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर और लाइन संधारण कार्य का निरीक्षण किया। अमदरा में 12 ट्रांसफार्मर लगे हैं और 598 बिजली उपभोक्ता है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन चौपाल में ग्रामीण जनों की मांग पर अमदारा में एक नए ट्रांसफार्मर का भूमि-पूजन किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान अमदरा के एक बिजली उपभोक्ता के घर बैठ कर चाय भी पी।

50 जनचौपाल में होंगे शामिल
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने और उनकी समस्यायों के निराकरण के लिए वह 50 जनचौपाल में शामिल होंगे। श्री तोमर ने मैहर में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि बिजली का निर्बाध आपूर्ति ही शासन का लक्ष्य है। इसे हर हाल में पूरा करें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

32 minutes ago
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…

37 minutes ago
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…

37 minutes ago
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

37 minutes ago
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…

40 minutes ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

43 minutes ago