डुमना एयरपोर्ट में कैनोपी फटने की जांच के लिए मुंबई से विशेषज्ञ पहुंचेंगे आज

जबलपुर
डुमना एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर लगी कैनोपी गुरुवार की सुबह फट गई थी। भरा पानी तेज रफ्तार से नीचे खड़ी कार की छत पर गिरा था। कार में सवार चालक को मामूली चोट आई लेकिन हादसे की भयावक तस्वीर देखकर चालक भी सदमे में आ गया।

कार मालिक को नुकसान की भरपाई करने का भरेासा दिया
एयरपोर्ट प्रबंधन ने कार मालिक को नुकसान की भरपाई करने का भरेासा दिया जिसके बाद मामले की रिपोर्ट नहीं की गई लेकिन घटना की वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद प्रबंधन ने इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली लोकार्पण किया था
10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी के हाथों वर्चुअली डुमना एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ था। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से इस एयरपोर्ट का विस्तारीकरण का कार्य हुआ है। टर्मिनल भवन बनाने में करीब 100 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस भवन के बाहर लगी कैनोपी के लिए एक करोड़ रुपये की राशि दिल्ली की केजीएन कंपनी के द्वारा करवाया गया था।

क्या था मामला
कार एमपी 20 जेड सी 5496 आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर बालामूर्ति कृष्णा के पास अटैच है। गुरुवार सुबह ज्वाइंट कमिश्नर इंदौर से जबलपुर आ रहे थे। उन्हें लेने कार चालक अ​भिषेक एयरपोर्ट पहुंचा। उसने कार को प्रवेश द्वार के पोर्च पर खड़ा किया। वह कार के अंदर बैठा था।

पानी वेग के साथ कार के ऊपर गिरा
तभी लगभग पौने आठ बजे केनओपी फटा और उसमें भरा पूरा का पूरा पानी वेग के साथ कार के ऊपर जा गिरा। वेग इतना था कि कार का छत जहां पूरी तरह से चरपट हो गया, वहीं आगे और पीछे के कांच समेत दरवाजे के कांच टूट गए। घटना से अ​भिषेक दहशत में आ गया और कार से उतरकर भागा।

पांच साल का रखरखाव
केजीएन कंपनी के पास कैनोपी लगाने के बाद इसके रखरखाव का जिम्मा है। निर्माण के बाद पांच साल तक कैनोपी में होने वाली समस्या के लिए कंपनी प्रबंधन की तरफ से काम करना होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कैनोपी बनाने वाली कंपनी से ड्राइन डिजाइन से लेकर तकनीकी पहलुओं को लेकर जांच करने के लिए बुलाया है। इसके लिए विशेषज्ञों का दल बुलाया गया है जो यह जांच करेगा कि आखिर किस वजह से पानी की निकास पर्याप्त नहीं हुई और यह हादसा हुआ।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

बीएमएचआरसी में योग सप्ताह के तीसरे दिन मरीजों और विद्यार्थियों के लिए योग सत्र आयोजित

बीएमएचआरसी में योग सप्ताह के तीसरे दिन मरीजों और विद्यार्थियों के लिए योग सत्र आयोजित

भोपाल आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी), भोपाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के…

24 minutes ago
सिपेट के विद्यार्थियों ने किया आईसेक्ट इंडिया के बलशाली पाइप्स फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

सिपेट के विद्यार्थियों ने किया आईसेक्ट इंडिया के बलशाली पाइप्स फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

भोपाल सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) के विद्यार्थियों एवं अधिकारियों ने आईसेक्ट…

27 minutes ago
सेजबहार फेस-1 में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, मंडल ने हटाया अतिक्रमण

सेजबहार फेस-1 में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, मंडल ने हटाया अतिक्रमण

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सेजबहार फेस-1 कॉलोनी स्थित अपनी भूमि…

50 minutes ago
रायपुर समेत 5 शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, HUDCO ने रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी किए

रायपुर समेत 5 शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, HUDCO ने रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी किए

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हडको) राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच…

52 minutes ago
CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू

CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की खिलाड़ी हितैषी पहल पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती होगी…

56 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय MP दौरा शुरू, इंदौर से ग्वालियर तक कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय MP दौरा शुरू, इंदौर से ग्वालियर तक कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर  इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में…

58 minutes ago