छत्तीसगढ़

CG : बस की चपेट में आने से बालिका की मौत

रायगढ़ स्टाफ लेकर जा रही मां मंगला कंपनी की बस की चपेट में आने से नौ वर्ष की बालिका की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन व पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन बाइक में सवार थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी की है।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थानांतर्गत ग्राम संबलपुरी निवासी सनातन गुप्ता अपनी बेटी 13 वर्षीय हिना व नौ साल की जयश्री को बाइक में बैठाकर रायगढ़ की ओर आ रहे थे। संबलपुरी के पास ही मां मंगला कंपनी की स्टाफ बस क्रमांक सीजी 13 ए क्यू 6734 जो कर्मचारियों को लेकर आ रही थी।

इसकी चपेट में उनकी बाइक आ गई। बस की चपेट में आने से तीनों चोटिल हो गये। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज हास्पिटल पंहुचाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नौ वर्षीय जयश्री गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं सनातन गुप्ता व उसकी 13 वर्षीय पुत्री हिना गुप्ता को गंभीर चोट आने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका उपचार जारी है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों…

18 minutes ago
CG : बिजली गुल की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू …

CG : बिजली गुल की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू …

बिलासपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में अपना रौद्र रूप अफसरों के खिलाफ दिखा…

19 minutes ago
CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

रायगढ़। जिले में पानी में डूबने से एक और हाथी शावक की मौत का मामला…

39 minutes ago
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला  इंदौर अधिमान्य पत्रकार…

47 minutes ago
CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

रायपुर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा अनुसार रायपुर रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 18249/ 18250…

50 minutes ago