CG : पति ने शराब छोड़ने कहा तो पत्नी ने पी ली जहर

बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के सोनपुर में रहने वाली 5 बच्चों की माँ को पति द्वारा बार-बार शराब न पीने की बात को लेकर समझाया जाता था, इसी से नाराज होकर उसने जहर का सेवन कर लिया। उसे मेकाज लाया गया, जहां रात को उसकी मौत हो गई। Police पुलिस ने बताया कि सोनपुर निवासी फूलों नेताम पति धरम दास (37 वर्ष) शराब पीने की आदी थी। पति खेती किसानी का काम करता था। महिला के 5 बच्चे थे। वह शराब की लत को छोड़ नहीं पा रही थी, जिसके कारण पति की समझाइश पत्नी को नागवार लगी और जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

महिला को उल्टी करता देख परिजनों ने उसे बकावंड के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर छा गई। शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

See also  मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *