MP में एक्टिव हुआ मानसून, भोपाल, गुना, ग्वालियर समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी तेज हो गई है. प्रदेश को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को पूरी तरह कवर कर लिय है. इस वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई. शनिवार को भी प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के कारण प्रदेश में नमी आ रही है. इस वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है. शुक्रवार को राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था.साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से पूरा प्रदेश भीग रहा है। शुक्रवार को भोपाल, छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सिवनी में 2.6 इंच पानी गिर गया।

भोपाल में शनिवार को रात का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था. इतना ही नहीं शुक्रवार सुबह से शाम के बीच भोपाल में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिन और रात में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटे में खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, आगरमालवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह और पांढुर्णा जिलों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, निवाड़ी और मैहर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश में बारिश का सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो गया है. इस वजह से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है. शुक्रवार को भोपाल, छिंदवाड़ा, इंदौर, सिवनी समेत 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है. शनिवार को भोपाल, गुना, ग्वालियर समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को सीधी में सबसे ज्यादा टेंपरेचर रहा. यहां तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. तो वहीं पचमढ़ी औस सिवनी सबसे ठंडे रहे. यहां दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredrain

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

10 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

11 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

11 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

11 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

11 hours ago