CG : मामा-मामी और भांजे ने फल वाले के साथ किया खेला, FIR दर्ज

रायपुर । राजधानी में फल ठेला लगाने वाला युवक ठगी का शिकार हो गया। दंपती और उसके भांजे ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। ठगी का यह मामला टिकरापारा पुलिस थाना क्षेत्र का है। टिकरापारा पुलिस थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि झंडा चौक, संजयनगर निवासी अमित जायसवाल (25) ने शिकायत दर्ज कराया कि तीन महीने पहले उसके दोस्त वरूण सिंह बैस ने संजयनगर में ही रहने वाले अपने मामा मानवेंद्र सिंह बैस, उनकी पत्नी राधिका बैस से परिचय कराया।

एक दिन वे लोग कहने लगे की उनका कोई पहचान वाला मंत्रालय में है जो स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवा रहा है।अगर तुम पांच लाख रुपये दोगे तो तुम्हे सरकारी नौकरी दिलवा देंगे। सरकारी नौकरी पाने के लालच में वह उनके झांसे में आ गया। आरोपितों ने एडवांस के तौर पर दो लाख रुपये मांगा, बाकी पैसा काम होने पर देने को कहा। अमित ने स्वजनों व दोस्तों से सहयोग लेकर तीन मार्च 2024 को दोपहर ढाई बजे आरोपितों के झंडा चौक स्थित कपड़ा दुकान में जाकर दो लाख रुपये प्रमोद पंड्या व प्रदीप तिवारी के सामने दे दिया। कुछ दिनों तक आरोपितों से बातचीत व मुलाकात होती रहती थी फिर अचानक वे दिखाई देना बंद कर दिए। फोन भी स्वीच ऑफ हो गया।अमित ने पतासाजी की तो जानकारी मिली कि दंपती रायपुर छोड़कर चले गए है और उनका भांजा वरूण उनका मकान खाली करके सारा समान ले गया है।

See also  CG : शिकायत पड़ी भारी, BEO-ABEO अटैच BRC पर गिरी गाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *