CM : विष्णुदेव साय बोले, 1 जुलाई को ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की राशि

रायपुर । छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होते ही सीएम साय ने महतारियों से किया वादा निभाया है और हर म​हीने महतार वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।

जून का महीना खत्म होते ही म​हतारियों ने पूछना शुरू कर दिया है कि महतारी वंदन योजना का पैसा कब खाते में आएगा? तो आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने महतारियों की चिंता खत्म कर दी है और बता दिया है कि कब महतारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर महीने की तरह इस महीने भी महतारियों के खाते में 1 तारीख यानि एक जुलाई को उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस बार 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

See also  Bastar में अनोखी पहल, 'हेलमेट बैंक' से सिर्फ 10 रुपये में होगी सिर की सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *