शराब के नशे पिता ने छह साल की बेटी का गला रेता

इंदौर
सदर बाजार थाना क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी ने रात शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। उसने पत्नी से मारपीट की और छह साल की मासूम का गला रेत दिया। बीचबचाव करने आए भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित का नाम नितिन पुत्र प्रेमलाल मेवाते निवासी मल्हार आश्रम है। उसके विरुद्ध भाई राहुल मेवाते ने ही प्राणघातक हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। राहुल ने पुलिस को बताया कि नितिन नगर निगम में नौकरी करता है।  रात वह शराब के नशे में घर आया और पत्नी प्रियंका से विवाद करने लगा। नितिन पत्नी पर बगैर कारण शंका करता है। उसने प्रियंका के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। छह वर्षीय बेटी प्रेक्षा पर भी मटन काटने के बका से गले पर वार कर दिया। राहुल बीचबचाव करने दौड़ा तो नितिन ने उसके हाथ और पैर पर चाकू से वार कर दिए। देर रात प्रेक्षा को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

See also  56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *