बड़वानी
 निमाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध नागतीर्थ भीलटदेव संस्थान मंदिर की पहाड़ी की चढ़ाई पर गणेश घाट में शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर चढ़ाई चढ़ रहा पिकअप वाहन कच्चे रास्ते की ढलान संतुलन बिगड़ने से रिवर्स आ गया। रिवर्स होने के बाद वाहन करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई वहीं 22 लोग घायल हुए है।

नागलवाड़ी थाना के एसआई एसके रघुवंशी के अनुसार सभी दर्शनार्थी राजपुर के समीप भींगारा गांव से लोडिंग पिकअप वाहन में सवार होकर मन्नत उतारने मंदिर जा रहे थे। वाहन में लगभग 30 महिला पुरुष व बच्चे सवार थे। घाट चढाई करते समय पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 69 जी 0214 ढ़लान पर लुढ़कते हुए लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में एक बालिका व एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं 22 लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के ग्रामीणों ने खाई में से निकाला और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायलों का प्राथमिक उपचार नागलवाड़ी स्वास्थ्य केंद पर किया गया। इनमें से 17 लोगों को जिला चिकित्सालय बड़वानी रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद यहां पर अफरातफरी मच गई। वहीं भींगारा गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त 21 को भी यहां ऐसी घटना घट चुकी है। दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के वावजूद इस खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर पक्की सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *