मां बनने के सपने को साकार होने से ह्दयाघात रोक रहा, दो माह में 14 गर्भवतियों ने तोड़ा दम

ग्वालियर
मां बनने के सपने को साकार होने से ह्दयाघात रोक रहा है। इतना ही नहीं यह मातृ मृत्युदर को भी बढ़ा रहा है। मातृ मृत्युदर के मामलों का डेटा तैयार करने के लिए होने वाले डेथ आडिट में सामने आया है कि हार्ट अटैक से ज्यादातर गर्भवती महिलाओं की मौत हो रही है। दो माह में 14 गर्भवती ने दम तोड़ा। इनमें आधा दर्जन से अधिक की मौत अत्यधिक खून की कमी, हाई बीपी और ब्रेन हेमरेज से हुए कार्डियक अरेस्ट से होने की पुष्टि हुई। इनमें तीन ग्रामीण और पांच शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। प्रसव के दौरान कार्डियक अरेस्ट की घटना शहरी क्षेत्र की महिलाओं में ज्यादा देखने में आ रही हैं। मातृ मृत्युदर के लिए तैयार होने वाले डाटा में भी शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। इसके पीछे के कारण उनमें अत्यधिक खून की कमी, हाईबीपी और ब्रेन हेमरेज रहा। विशेषज्ञ एक अन्य कारण यह भी बताते हैं कि शहरी क्षेत्र महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शारीरिक परिश्रम कम करती हैं। यही वजह है कि प्रसव के दौरान ह्दयाघात से ग्रामीण महिलाओं की मौत के मामले कम है।

कार्डियक अरेस्ट के 70 प्रतिशत मामले
प्रसव के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत के सत्तर फीसद मामले सामने आए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र की महिलाएं ही सबसे ज्यादा होती हैं। अप्रैल और मई में मातृ मृत्युदर के आंकड़ों में सबसे ज्यादा मौत ह्दयाघात से हुई। विभिन्न कारणों से अप्रैल में चार और मई में चार महिलाओं ने प्रसव के दौरान ह्दयाघात से दम तोड़ा।

यह भी एक कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेगनेंसी दिल और रक्त वाहिकाओं को ज्यादा काम करने पर मजबूर करती है। गर्भावस्था के दौरान बढ़ते बच्चे को पोषण देने के लिए रक्त की मात्रा 30 से 50 फीसदी तक बढ़ जाती है। ऐसे में दिल हर मिनट ज्यादा रक्त पंप करता है। इससे हार्ट रेट बढ़ जाती है। डिलीवरी के दौरान ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव होते हैं। गर्भावस्था के दौरान मेटाबालिज्म और शरीर में अन्य बदलाव के कारण हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ता है।

विशेषज्ञ का कथन
मिश्रा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ  ने कहा  प्रसव के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत के मामलों में तीन कारण प्रमुख होते हैं। इनमें अत्यधिक खून की कमी, हाई बीपी और ब्रेन हेमरेज शामिल हैं। इन कारकों का असर हार्ट पर पड़ने से अधिकतर महिलाओं को कार्डियक अरेस्ट होता है। डा.रीता

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

CG : ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

बलरामपुर-रामानुजगंज । जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र शंका में…

40 seconds ago
CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल…

CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल…

1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर पूरी तरह फर्जी दुर्ग । छत्तीसगढ़ में…

10 minutes ago
राजनांदगांव : 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न…

राजनांदगांव : 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न…

राजनांदगांव । ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार…

13 minutes ago
राजनांदगांव : 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त…

राजनांदगांव : 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त…

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध…

15 minutes ago
राजनांदगांव : रेत का अवैध परिवहन करने पर हाईवा जप्त…

राजनांदगांव : रेत का अवैध परिवहन करने पर हाईवा जप्त…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज…

21 minutes ago
राजनांदगांव : पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 तक….

राजनांदगांव : पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 तक….

राजनांदगांव । शासकीय पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रथम चरण…

23 minutes ago