प्रदेश में सांसद और विधायकों द्वारा गोद लिए सरकारी स्कूलों में सरकार प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य करेगी

भोपाल
प्रदेश में सांसद और विधायकों द्वारा गोद लिए सरकारी स्कूलों में सरकार प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य करेगी। इसके तहत स्कूलों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। उनके लिए शासन की ओर से 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से उनके द्वारा प्रस्तावित स्कूल भवन का मरम्मत, बाउंड्रीवाल, जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवन के साथ पर नवीन भवन का निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय बनाने जैसे काम होंगे। शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इन निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए।

गोद लिए स्कूलों के जल्द परीक्षण के निर्देश
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद लिए स्कूलों को प्राथमिकता में लेते हुए काम करवाने के लिए कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिले के कलेक्टर को पत्र लिखकर इन स्कूलों का परीक्षण कराकर करके प्रतिवेदन मांगा है, ताकि कार्यों की स्वीकृति दिलाई जा सके। इसमें सांसदों व विधायकों के गोद लिए गए शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल हैं। बता दें कि इस सत्र में भी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों को भी स्कूल गोद लेने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री के छह और पूर्व मुख्यमंत्री के सात स्कूल शामिल
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के द्वारा दक्षिण उज्जैन विधानसभा क्षेत्र के छह सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष सहित अन्य निर्माण कार्य किए जाते हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के सात सरकारी स्कूलों का नाम भी सूची में शामिल हैं।
होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से सीताशरन शर्मा के गोद लिए गए चार स्कूलों में निर्माण कार्य किया जाना है। पूर्व सांसद भोपाल प्रज्ञासिंह ठाकुर द्वारा गोद लिए गए भोपाल जिले के ग्राम पंचायत खौरी में धामनिया ग्राम में तीन स्कूलों का निर्माण किया जाना है। यहं पर शौचालय निर्माण, किचन शेड और मरम्मत कार्य किया जाना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…

2 minutes ago
CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…

6 minutes ago
जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…

39 minutes ago
योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

कवर्धा. कबीरधाम जिले का एक ऐसा गांव, जहां के लोग वर्षों तक अपने ही गांव…

1 hour ago
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले…

1 hour ago
MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

खंडवा. अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बीच मध्य…

1 hour ago