छत्तीसगढ़

CG : जामुन के व्यवसाय से महिलाओं को मिल रहा है आर्थिक स्वावलंबन

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य और लघु वनोपजों के लिए मशहूर है। यहां के जंगलों में मौसमी फल जामुन, सीताफल , कटहल, मुनगा आदि भी बहुतायत रूप में उपलब्ध होते हैं। जामुन के फल से जिले की महिलाओं को काफी लाभ हो रहा है और वो इसके व्यवसाय से आत्मनिर्भर हो रही हैं और आर्थिक रूप से स्वावलंबन की दिशा में बढ़ रहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष जानकी ओट्टी पेण्ड्रा जनपद पंचायत के एक छोटे से गांव पंडरीखार में रहती हैं। वर्ष 2016-17 में समूह से जुड़कर शैलपुत्री नाम का समूह गठन किया। उन्होंने समूह में अपनी सक्रियता दिखाते हुये आंगनबाडी में रेडी टू ईट का काम करने लगी इससे उनको महीने में 10 से 12 हजार रुपये की मासिक आय होने लगी। जिले में बारिश के मौसम में जामुन बहुत अधिक होता है। समूह की महिलाओं ने मिलकर जामुन इक्ट्ठा कर जिले से बाहर बिक्रय करने की ठानी। उन्हें एक कैरेट जामुन में 600 रुपये तक मिल जाता है।

वे प्रतिदिन विभिन्न समूहों की महिलाओं से 30 से 40 कैरेट एकत्रित कर बाहर भेजती हैं। इस तरह से जामुन के मौसम में एक ही सीजन में समूह की महिलाएं 40 से 50 हजार रुपये तक कमा लेती हैं । समूह की महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना में समूह से जुडने से जो सहयोग मिला है, उससे हमारा जीवन सुखद हो गया है। समूह की अध्यक्ष जानकी ने कहा कि मेरा सपना है कि भविष्य में अपने गांव को जामुन क्लस्टर बना कर हम पूरे जिले का जामुन बाहर बिकवायेगें।

kgnews

Recent Posts

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

3 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

8 minutes ago
CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

CG : मरवाही में दंतैल हाथियों की दबिश, जंगल से सटे गांवों में अलर्ट …

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच मरवाही वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का एक दल पहुंचने…

19 minutes ago
CG : कॉलेज छात्र की मौत, थाने के सामने एक्सीडेंट …

CG : कॉलेज छात्र की मौत, थाने के सामने एक्सीडेंट …

बिलासपुर। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसलकर फिसलते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।…

26 minutes ago
CG : व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी …

CG : व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी …

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में दबंगई और सरेआम गुंडागर्दी का एक बेहद सनसनीखेज…

32 minutes ago
CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार…

42 minutes ago