जुलाई महीने में सीएम मोहन यादव Ladli Behna Yojana की 14वीं किस्त 5 जुलाई को किस्त जारी करेंगे

भोपाल
 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है।इस महीने में भी योजना की अगली किस्त तय समय से पहले जारी की जाएगी। राज्य सरकार ने इस बार 10 की जगह 5 जुलाई को ही 14वीं किस्त जारी करने का फैसला किया है, इसके तहत बहनों के खाते में फिर 1250 रु आएंगे।संभावना है कि लाड़ली बहना आवास योजना के तहत बहनों को पक्के घर के लिए पहली किस्त के लिए 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता भी जल्द दी जा सकती है।

5 जुलाई को आएगी 14वीं किस्त

लाड़ली बहना योजना के नियम के तहत, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन बीते कई महीनों से किस्त समय से पहले जारी की जा रही है। इस महीने भी सीएम मोहन यादव 5 जुलाई को किस्त जारी करेंगे। 13वीं किस्त की राशि भी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही समय से पहले 7 जून को भेजी गई थी। इससे पहले 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई को खातों ,चैत्र नवरात्र (मार्च) और गुड़ी पड़वा (अप्रैल) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी।

जल्द बढ़ाई जाएगी राशि

    दरअसल, 29 जून को बालाघाट में एक सभा के दौरान सीएम मोहन ने कहा था कि मध्य प्रदेश सरकार ने हमेशा लाड़ली बहनों का ध्यान रखा है और आगे भी रखेगी। 5 जुलाई को लाड़ली बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।इसके अलावा जल्द ही हम इस योजना की कुछ राशि भी बढ़ाएंगे।

    इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम ने कहा था कि चुनाव खत्म होने के बाद योजना में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी।विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने घोषणा की थी कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर ₹3000 कर दी जाएगी, इस वादे को भी पूरा किया जाएगा।

मई 2023 में शुरू हुई थी यह योजना

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

इन्हें मिलता है लाभ

इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।

अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

लाड़ली बहनों को आवास का मिल सकता है लाभ

    दरअसल, सितंबर 2023 को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुआत की थी ।इस योजना के लिए पिछले साल 5 सितंबर 2023 से लेकर 5 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए थे।इसके तहत प्रधानमंत्री आवास, आवास प्लस में शामिल नहीं हुए परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, जिसे अब मोहन सरकार पूरा करने जा रही है।

    खबर है कि एमपी विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले बजट में राज्य सरकार लाड़ली बहना आवास योजना के लिए ढाई हजार करोड़ का प्रावधान करने की तैयारी में है।

    इसके तहत लाड़ली बहना आवास योजना के तहत बहनों को पक्के घर के लिए पहली किस्त के लिए 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता भी जल्द दी जा सकती है। इसमें 4 लाख 75 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्‍मीद है।हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

11 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

11 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

11 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

11 hours ago