CG : महिला नक्सली समेत 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा छत्तीसगढ़ में साय सरकार बनने के बाद से ही नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। लगातार बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं तो वहीं मुठभेड़ के दौरान भी कई नक्सली ढेर हो रहे हैं।

नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा जिले में महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। इन दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों जिले के कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों नक्सली कई घटनाओ में शामिल रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नक्सली पिछले 22 साल व पुरुष नक्सली पिछले 15 सालों से नक्‍सल संगठन से जुड़े थे। वहीं, अब जाकर दोनों नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष सरेंडर किया है। कहा जा रहा है कि दोनों को पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

See also  कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी, डिप्टी CM अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *