विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया डॉक्टर्स एवं सीए-डे

मनेन्द्रगढ़
जिला एम.सी.बी. नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय में संयुक्त रूप से डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे मनाया गया। विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में आज संयुक्त रूप से डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रकाश जायसवाल एवं सी.ए. नितीन अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ संस्था के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला के स्वस्तिवाचन के मध्य माता सरस्वती के छायाचित्र में डॉक्टर प्रकाश जायसवाल, सी.ए.नितीन अग्रवाल एवं संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

संस्था के सचिव संजय सेंगर के द्वारा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए स्वागत उद्बोधन दिया गया। डॉक्टर प्रकाश जायसवाल का स्वागत संस्था के शिक्षक निशान्त मौर्य एवं सी.ए.नितीन अग्रवाल का स्वागत शिक्षक वी.एस.पाण्डेय के द्वारा स्मृति चिन्ह के साथ किया गया। कक्षा दसवीं की छात्रा संस्कृति विश्वकर्मा एवं साथियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को आज के दिन के महत्व को बताया। कक्षा 12वीं की छात्रा तन्वी ने भाषण एवं कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य तिग्गा ने कविता प्रस्तुत किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *