प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है

भोपाल

मध्य प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. बीते मंगलवार को भी राजधानी भोपाल, विदिशा, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी, बालाघाट और डिंडोरी मूसलाधार बारिश हुई. इधर, बुधवार, 3 जुलाई को भी अशोकनगर, गुना समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए रहेंगे. दरअसल, प्रदेश से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मौसम के 2 सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के सात बारिश की स्थिति बनी हुई है. हालांकि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

बारिश के चलते लुढ़का मध्य प्रदेश का पारा

मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, विदिशा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी, बालाघाट में बारिश हुई. रात में भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदला रहा. बारिश की वजह से दिन में पारा लुढ़क गया है. मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि सिवनी में तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

भोपाल, इंदौर, द्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे मध्य प्रदेश में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में ऐसा रहा मौसम का हाल

बीते दिन ग्वालियर में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि खजुराहो का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इशके अलावा खरगोन में 33.8 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 33.4 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 32.6 डिग्री सेल्सियस, गुना में 32.3 डिग्री सेल्सियस, सीधी में 32.2 डिग्री सेल्सियस, सतना में 32.1 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 31.0 डिग्री सेल्सियस, दमोह में 30.6 डिग्री सेल्सियस, उमरिया, उज्जैन और खंडवा में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा भोपाल में 29.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 28.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

6 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

7 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

7 hours ago