मंदिर के गर्भगृह के ताला खुलने तक उमा भारती ने अन्न का किया त्याग

रायसेन
 मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को किला पहुंच कर शिव मंदिर के गर्भगृह के बंद दरवाजा के बाहर पूजन किया। वे यहां गंगोत्री का जल लेकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने आई थी। लेकिन केंद्रीय पुरातत्व विभाग से ताला खोलने की अनुमति नहीं मिली। इस पर उमा ने कहा कि सुरक्षा के कारणों से अभी पुरातत्व विभाग ताला लगाए हुए है। यहां विवाद की कोई बात नहीं है। केंद्रीय प्रक्रिया जब पूरी हो जाएगी तब वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ यहां आकर शिव जी का गंगोत्री से लाये जल से जलाभिषेक करेंगी। आज उन्होंने गंगोत्री से लाये जल को कलेक्टर अरविंद दुबे को सौप दिया है। उनका कहना है कि वे अन्न का त्याग सिर्फ भावना व श्रद्धा से कर रही हैं। इसका अर्थ राज्य व केंद्र सरकार पर दबाव बनाना नहीं माना जाए। प्रक्रिया के तहत जब ताला खुलेगा तब वे अपने भाई सीएम शिवराज के साथ आकर मंदिर के टिक्कड़ बनवाकर खाएंगी।

See also  मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: डेलिगेट्स ने अनुभव की प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन गतिविधियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *