खंडवा शहर की गुलमोहर कॉलोनी में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया

खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा शहर की गुलमोहर कॉलोनी में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर आतंकी गतिविधियों में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक नाबालिग है। माना जा रहा है कि इसके तार कोलकाता के आतंकी मामले से जुड़े हो सकते हैं। लगभग एक साल पहले एटीएस ने इस सिलसिले में शहर के खानशाहवली क्षेत्र से रकीब नामक युवक को पकड़ा था। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने कहा, " गुरुवार सुबह हमें इनपुट मिला कि एक व्यक्ति है, जो इंडियन मुजाहिदीन की विचारधारा से प्रभावित है और एक बड़े हमले की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद आज सुबह एक आतंकवादी फैजान और उसके पिता हनीफ शेख (उम्र 34 वर्ष) को खंडवा के कंजर मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया है।

जिहादी साहित्य भी बरामद
एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने बताया कि पिता-पुत्र को यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में जिहादी साहित्य जब्त किया गया है। इसके अलावा 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और साथ ही स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) संगठन के सदस्यता फॉर्म भी उनके पास से बरामद किए गए हैं।

संदिग्ध फोटो व वीडियो बरामद
एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने कहा कि कब्जे से लिए गए मोबाइल और डिजिटल डिवाइस से हमें इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा आदि संगठनों के कई फोटो और वीडियो मिले हैं और हमारी जांच अभी भी जारी है। अभी हमें इससे इतनी जानकारी मिली है और उसके खिलाफ यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों का संबंध रकीब से होना बताया जा रहा है। खंडवा के पंधाना रोड स्थित गुलमोहर कालोनी से गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एटीएस की टीम फैजान और उसके पिता हनीफ शेख को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान एटीएस के करीब 8 हथियारबंद जवान शामिल थे। दोनों को हिरासत में लेने के बाद टीम बगैर कोई जानकारी दिए उन्हें ले गईं। परिजनों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: ats

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

55 minutes ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

1 hour ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

1 hour ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

1 hour ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

1 hour ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

1 hour ago