इंदौर
 

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में दोपहर के समय क्राइम ब्रांच और दो निगरानीशुदा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हो गई। पुलिस का कहना है कि पहली गोली बदमाशों ने चलाई। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें घायल अवस्था में एमवायएच अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार इमरान उर्फ इम्मू निवासी चंदन नगर और उसके साथी अकरम उर्फ अक्कू को देर रात सेंट्रल कोतवाली के सामने स्थित क्राइम ब्रांच के थाने पर पूछताछ के लिए लाया गया था। दोपहर में मौका मिलते ही दोनों ने थाने से भागने का प्रयास किया। दोनों बदमाश को थाने से थोड़ी दूरी पर पत्थर गोदाम इलाके में क्राइम ब्रांच ने चारों और से घेर लिया। उन्हें जब सरेंडर करने के लिए कहा गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके जवाब में पुलिस को फायरिंग करना पड़ी। जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी।

इम्मू के बारे में बताया जा रहा है कि वह चंदन नगर इलाके का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। अवैध वसूली, लूट, फायरिंग, डकैती की योजना, मारपीट, अड़ीबाजी के उसके खिलाफ कई पुराने मामले दर्ज हैं, अकरम भी पुराना बदमाश बताया जा रहा है।

डीआईजी राजेश हिंगणकर ने बताया कि दोनों चंदन नगर औऱ रावजी बाजार क्षेत्र के नामी बदमाश हैं। दोनों को पूछताछ और डोजियर के लिए थाने लाया गया था। दोपहर में आरोपियों को जब थाने से बाहर ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने भागने का प्रयास किया

डीआईजी क्राइम ने बताया कि दोनों ही आरोपियों पर 61 से अधिक अपराध हैं। जिनमें पांच मामले 307 के हैं। दोनों पर चार बार रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस दोपहर 11:30 से 12:00 के बीच इनका भागना बता रही है। हालांकि पुलिस की थ्योरी सवालों के घेरे में है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *