छत्तीसगढ़

CG : 29 लाख की चोरी का खुलासा, कार के साथ चोर पकड़ाए

कवर्धा । चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कबीरधाम पुलिस ने किया है. चोरों ने सूने मकान से सोने और चांदी जेवरात समेत लाखों की नगदी पार कर दी थी. चोरों ने चोरी के पैसे से 2 कार और दोपहिया वाहन खरीदा था. पुलिस ने चोरों के कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात, नगदी 6 लाख रुपए समेत दो स्विफ्ट कार, दो स्कूटी और एक जब्त किया है. सभी चोर कवर्धा के रहने वाले हैं. इनको पुलिस ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

दरअसल एक साल पहले सूने मकान में 22 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नगदी 7 लाख 45 हजार रुपये की चोरी की शिकायत ठेकेदार लक्की चन्द्रवंशी ने की थी. पुलिस एक साल से चोरों की तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी. आखिरकार पुलिस को चोरो को पकड़ने में कामयाबी मिली है. अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने कहा कि बहुत जल्दी फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा. पूरा मा मला शहर के पुराना कचहरी पारा अंतर्गत सिटी कोतवाली का है.

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार लक्की चन्द्रवंशी के यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे. चोरों ने चोरी करने से पहले रैकी की थी और चोरी करने के फिराक में घर के पास कई दिनों से मंडरा रहे थे. आखिरकार एक दिन जब ठेकेदार शादी समारोह में गए थे तब चोरों ने हाथ साफ किया और फरार हो गए.

kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

5 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

5 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

5 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 hours ago