मुख्यमंत्री चौहान लखनादौन में विवाह समारोह में हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लखनादौन में सिवनी विधायक दिनेश राय के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने वर-वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी। सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन, विधायक सर्वयोगेन्द्र बाबा और राकेश पाल, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, अध्यक्ष जिला भाजपा आलोक दुबे, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के लखनादौन पहुँचने पर जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वागत किया।

 

See also  धार्मिक स्थलों में चोरी की घटनाओं पर मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *