राजगढ़ में कार खड़े कंटेनर में घुसी, महिला समेत 3 की सड़क हादसे में मौत

सारंगपुर

पचोर सारंगपुर के बीच तेज गति से अयोध्या की ओर से आ रही कार सरेड़ी गांव के पास खड़े कंटेनर से जा टकराई। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए।

पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा और पचोर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विकास शर्मा से मिली जानकारी अनुसार अत्तार रमिला पति मजबूल अहमद (30), हमजी खान पिता आमीन अत्तार (35), भगवान दगड़ू पवार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलावर और अनिल पाटिल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पचोर शासकीय अस्पताल में पुलिस की मदद से इलाज के लिए लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शाजापुर रेफर किया गया है।

मृतक के परिजन ने फोन पर पुलिस को बताया कि दुर्घटना में घायल और मृतक एक ही कंपनी में काम करते है। सोलापुर महाराष्ट्र के रहने वाले भगवान पवार के साथ सभी अयोध्या घूमने के लिए गए थे। भगवान पवार ने उन्हें रविवार की शाम फोन पर अयोध्या से वापस लौटने की जानकारी दी थी। रमिला और हमजी पति-पत्नी है और भगवान कार चला रहा था।

पचोर पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें शाजापुर से भी 11 बजे इंदौर के लिए रेफर कर दिया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पुलिस ने आसपास जमा हुई भीड़ की मदद से कार के दरवाजे को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…

27 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

33 minutes ago
CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को कुचलने का किया गया प्रयास

भोपाल  लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता…

33 minutes ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

1 hour ago
इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…

1 hour ago
राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने देश…

1 hour ago