अनौखी शर्त:तालाब की खुदाई कराओ फिर बनेगा हथियार का लाइसेंस

ग्वालियर
 हथियार के शौकीनों को लाइसेंस पाने के लिए ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक आफर दिया है। या फिर दूसरे शब्दों में कहें कि शर्त रखी है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेशभर सरोवरों (तालाब) का निर्माण होना है, जिसमें ग्वालियर के खाते में 100 तालाब हैं। अगले एक साल में यह निर्माण पूरे भी करने हैं। इनके निर्माण का लक्ष्य पूरा करने के लिए ही जिला प्रशासन ने नया विकल्प शुरू किया है। इसमें एक तालाब की खुदाई पूरी करवाने के बाद खुदाई कराने वाले को हथियार के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। इसके लिए लोगों को आगामी सोमवार और मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अपना नाम दर्ज कराना होगा। दो दिन तक नाम लेने के बाद और नाम नहीं लिए जाएंगे। अमृत महोत्सव में मध्य प्रदेश में पांच हजार 352 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 51 जिलों में बनाये जाने वाले इन अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ हाल ही में राज्य स्तरीय जलाभिषेक अभियान में किया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अमृत सरोवर के लिए तैयार की गई कार्य-योजना में जबलपुर एवं मुरैना जिले में सर्वाधिक सरोवर 237-237 बनने हैं। इसके अलावा धार में 192, सिवनी में 140, रीवा में 137, नर्मदापुरम में 132, राजगढ़ में 120 एवं छिंदवाड़ा जिले में 124 बनाए जाएंगे।

 

See also  अयोध्या में मछली की दावत सनातन आस्था का अपमान डॉ. विक्रमादित्य, पीतांबरा पीठाधीश एवं अध्यक्ष, विवेकानंद प्रतिष्ठान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *