मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और पिंक केसिया के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में भारती संस्था के पदाधिकारियों अमर गायकवाड़, संजय सिंह और श्रीमती भारती सिंह के साथ गुलमोहर और पिंक केसिया के पौधे लगाए। संस्था पर्यावरण-संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है।

आज लगाए गए गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

 

See also  MP के 16 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *