राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 207.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 9 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 342.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 145.1 मिमी, बलरामपुर में 231.1 मिमी, जशपुर में 190.7 मिमी, कोरिया में 175.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 140.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 176.2 मिमी, बलौदाबाजार में 247.1 मिमी, गरियाबंद में 177.9 मिमी, महासमुंद में 179.7 मिमी, धमतरी में 184.7 मिमी, बिलासपुर में 284.2 मिमी, मुंगेली में 240.6 मिमी, रायगढ़ में 268.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 158.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 221.5 मिमी, सक्ती में 213.1 मिमी, कोरबा में 329.7 मिमी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 274.8 मिमी, दुर्ग में 129.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 195.7 मिमी, राजनांदगांव में 173.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 173.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 160.0 मिमी, बालोद में 199.1 मिमी, बेमेतरा में 115.5 मिमी, बस्तर में 257.8 मिमी, कोण्डागांव में 154.4 मिमी, कांकेर में 197.3 मिमी, नारायणपुर में 250.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 223.3 मिमी और बीजापुर में 332.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…