प्रदेश में सुरक्षाबलों के साथ उनके परिवार की भी रेकी, ATS की पूछताछ में फैजान के खुलासे

खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के फैजान शेख से एटीएस की पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. रिमांड के दौरान उसके मोबाइल से आर्मी एरिया समेत सुरक्षाबलों के अफसरों और उनके परिवार के भी फोटो मिले हैं. इसके साथ ही फैज़ान ने यह भी बताया कि वो भड़काऊ नारों से युवकों के मन में ज़हर भरता था.

बता दें कि गुरुवार 7 अप्रैल को एटीएस ने तड़के कार्रवाई करते हुए खंडवा से फैज़ान शेख को गिरफ्तार किया था. आज मंगलवार तक की एटीएस को कोर्ट से रिमांड मिली है. रिमांड में पूछताछ के दौरान फैज़ान ने बताया कि वो अक्टूबर 2016 में भोपाल जेल ब्रेक के बाद मारे गए सिमी आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था और इसलिए सुरक्षाबलों पर हमले की तैयारी कर रहा था.

फैजान का इरादा लोन वुल्फ अटैक का था लेकिन वो चाहता था कि उसके अलावा और भी लोग उसकी विचारधारा से जुड़ें, इसलिए वो इलाके के युवकों का कट्टरपंथी नारों और साहित्य से ब्रेनवॉश करने में भी जुटा था.

फैज़ान के पास से एटीएस ने 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए थे. उनकी जांच के दौरान उनमें सुरक्षाबलों के अफसर और उनके परिवार के फोटो मिले हैं. साथ ही में आर्मी एरिया के वीडियो भी हैं. हालांकि, एटीएस अधिकारियों की मानें तो सुरक्षाबलों के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा पाने में फैज़ान को सफलता नहीं मिल सकी थी और इसके पहले ही वो एटीएस के रेडार पर आ गया था. तभी से उसकी हर गतिविधि ट्रेस होती रही और आखिरकार 7 अप्रैल को फैजान शेख खंडवा से गिरफ्तार कर लिया गया.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: atsfeatured

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

17 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

17 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

17 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

17 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

18 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

18 hours ago