ओम बिरला पहुंचे इंदौर, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

इंदौर
इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को शहर पहुंचे। वे आज इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल होंगे। इससे पहले ओम बिरला ने उज्‍जैन जाकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।

इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव आदि ने लोकसभा अध्‍यक्ष का स्‍वागत किया। रेसीडेंसी कोठी इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की।

लोक सभा अध्यक्ष बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिजासन फाॅरेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में जाएंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे। बिरला और तोमर फाॅरेस्‍ट कैम्‍प में पौधे लगाएंगे।

जानकारी के अनुसार ओम बिरला दोपहर में इंदौर नगर निगम के नए अटल परिषद हॉल में पार्षदों से चर्चा करेंगे। वे और सदन के संचालन और वहां सवालों के प्रस्तुतिकरण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। ओम बिरला शाम को स्‍थानीय रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे।

रेसीडेंसी कोठी पर मीडिया से बातचीत में लोकसभा अध्‍यक्ष ने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि इस शहर के कार्यों से अन्‍य शहरों को प्रेरणा मिलती है। उन्‍होंने कहा‍ कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में लिया है। हमें भी पर्यावरण संरक्षण को महत्‍व देना है। बिरला ने कहा कि इंदौर से आरंभ हुआ पौधारोपण अ‍भियान सभी को प्रेरित करेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन

एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन

भोपाल विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के उभरते तेज गेदबाज  अनिमेष सिंह का चयन एमपीसीए इमर्जिंग…

20 minutes ago
पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता

पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता

भोपाल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन…

30 minutes ago
सुकमा में होगी ‘तेजस कार्यशाला’, स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

सुकमा में होगी ‘तेजस कार्यशाला’, स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

सुकमा में आयोजित होगी 'तेजस कार्यशाला' स्टार्टअप, ओडीओपी और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े अवसरों की…

39 minutes ago
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछड़ा वर्ग आयोग को रिकवरी के आदेश देने का अधिकार नहीं

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछड़ा वर्ग आयोग को रिकवरी के आदेश देने का अधिकार नहीं

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग…

40 minutes ago
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

रायपुर  प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य तेजी के…

45 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

रायपुर स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी है और नगर पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाइयाँ…

49 minutes ago