सीएम की ग्वालियर चंबल के अफसरों को दो टूक हिदायत, माफिया को किसी सूरत में न पनपने दें

ग्वालियर/भिण्ड
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भिण्ड जिले के अधिकारियों की बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में किसी भी तरह के माफिया को पनपने न दिया जाए।

श्री चौहान हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को सपत्नीक रावतपुरा धाम पहुंचे थे। पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की और रावतपुरा में ही रात्रि विश्राम किया। आज सुबह भोपाल रवाना होने से पहले उन्होंने भिण्ड के अधिकारियों की बैठक में राशन वितरण, पीएम आवास, मनरेगा, अमृत तालाब, लाडली लक्ष्मी, कन्या विवाह तथा दीगर सरकारी योजनाओं की प्रगति व क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में और कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माफिया के विरुद्ध कार्रवाई रूकनी नहीं चाहिए। किसी भी तरह का माफिया क्यों न हो। उसे किसी भी सूरत में पनपने न दिया जाए। वे हेलिकॉप्टर से ग्वालियर आए और यहां से स्टेट प्लेन में बैठकर भोपाल रवाना हुए। उन्होंने विमानतल पर ग्वालियर के अधिकारियों से भी कानून व्यवस्था से लेकर विकास के मुद्दों पर चर्चा की।

सपत्नीक गायों को गुड़ चारा खिलाकर किया गौशाला का लोकार्पण
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ रावतपुरा धाम में गायों को गुड़ चारा खिलाकर नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर जी महाराज भी उपस्थित थे।

See also  2030 तक बदलेगी श्री धूनीवाले दादाजी मंदिर की तस्वीर, समाधि शताब्दी वर्ष से पहले मिलेगा भव्य और दिव्य स्वरूप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *