मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नीक रावतपुरा धाम में आँवले का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ भिण्ड की तहसील लहार स्थित रावतपुरा धाम में आँवले का पौधा लगाया। इस दौरान रविशंकर महाराज और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया भी उपस्थित रहे। आँवले में विटामिन-सी सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है।

रावतपुरा धाम में गोशाला का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रावतपुरा धाम में नवीन निर्मित गोशाला का लोकार्पण भी किया। उन्होंने गोशाला में गायों को चारा भी खिलाया। रविशंकर महाराज सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

See also  जबलपुर-इटारसी रेलखंड की तीसरी लाइन अटकी, MP से यूपी और दक्षिण भारत तक तेज होगी ट्रेनों की रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *