खरगोन में प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील निरस्त की

खरगोन

खरगोन में सोमवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील निरस्त कर दी गई है। शहर के इस्लामपुरा इलाके में एक युवक का शव मिला है। इसी वजह से कलेक्टर के आदेश पर ढील निरस्त कर दी गई।

शहर में एक और थाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। तीन पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल सोमवार और मंगलवार को खरगोन शहर के भ्रमण पर रहेंगे। मंत्री शाम 5 बजे खरगोन पहुंचकर कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में चर्चा करेंगे।

खरगोन शहर में 10 अप्रैल को कर्फ्यू लगाया गया था। 14 अप्रैल को पहली बार सिर्फ महिलाओं को सुबह 10 से दोपहर 12 और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिना वाहन के छूट दी गई थी। इसके अगले दिन 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिला और पुरुष दोनों को बिना वाहन के घरों से निकलने की छूट मिली थी। शनिवार को तीसरे दिन 2-2 घंटे की फिर छूट रही। रविवार को 4 और 2 घंटे की छूट रही।

See also  उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सरल, सुगम विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराएं : ऊर्जा मंत्री तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *