मुख्यमंत्री चौहान सिविल सर्विस डे पर लोक सेवकों का करेंगे मार्गदर्शन

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान "सिविल सर्विस डे" पर लोक सेवकों का मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में 21 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे यह कार्यक्रम होगा। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित भोपाल में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य वन सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। केपेसिटी बिल्डिंग कमीशन के सदस्य आर. बालासुब्रमण्यम का "फ्यूचर ऑफ पब्लिक सर्विस" विषय पर उद्बोधन होगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई प्रतिनिधित्व फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

See also  स्वामित्व योजना के तहत 17 जिलों के 82 हितग्राहियों को मिले संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *