इंदौर
शहर के पास एक मंदिर में बीती रात डकैती हो गई। घटना बाणगंगा थाने की सीमा के ग्राम अलवासा की है। रात डेढ़ बजे बदमाशों ने मंदिर के महंत, पुजारी व सेवादार को बंधकर बना लिया। इसके बाद वे दानपेटी से मंदिर निर्माण की धन राशि, देवी माता की प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का मंगलसूत्र , सोने का पैंडल लूट ले गए।
बताया जाता है कि ये बदमाश करीब 8 से 10 की संख्या में थे। पुजारी रामकिशन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने सेवक महेश दास के साथ वैष्णोधाम मंदिर के बरामदे में सो रहे थे।
कमरे में महंत कमलदास सो रहे थे। रात डेढ़ बजे हथियार धारी बदमाश मंदिर में घुस आए। एक ने सिर पर डंडे से वार किया। इससे वो बेहोश हो गए।
आवाज सुनकर कमल दास बाहर आए तो बदमाशों ने उनसे भी मारपीट की। फिर महंत, सेवक को बांध दिया। शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद मंदिर में रखी नगदी, आभूषण व दानपेटी उठाकर भाग गए। कुछ देर बाद सभी ने एक दूसरे की मदद से हाथ पैर खोले। ग्रामीणों को बुलाया। घटना की जानकारी दी। सभी ने बाणगंगा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…
डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…
डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…
छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…
डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व…
मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में…