छत्तीसगढ़

CG : होटल में सजी थी जुआरियों की महफ़िल, पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार…

रायपुर। मौदहापारा थाना क्षेत्र के सिंधी बाजार स्थित पूनम होटल में पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते हुए एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 4,20,000 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि पूनम होटल के कमरे नंबर 201 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 201/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बयान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों, थाना प्रभारियों, और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। टीम की भूमिकाइस कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन (थाना प्रभारी मौदहापारा), एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, मोह. सुल्तान, आर. घनश्याम साहू, आलम बेग, अभिषेक तोमर, बोधेन्द्र मिश्रा और थाना मौदहापारा से सउनि. मलुकचंद महतो, मीलूराम साहू, आर. पवन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा और कमलकांत कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:01.    बृजेश शर्मा पिता स्व. आर.सी. शर्मा उम्र 59 साल निवासी गांधी नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।02.    संदीप कुमार पिता बलराम कुमार उम्र 38 साल निवासी गली नंबर 07 के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।   03.    राकेश वत्यानी पिता चंद्रभान वत्यानी उम्र 55 साल निवासी श्याम नगर शंकर मंदिर के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर।04.    मनोज लाल पिता वी.एम.लाल उम्र 54 साल निवासी शिव मंदिर के पास थाना पंडरी रायपुर।05.    जनरेल सिंह भाटिया पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 60 साल निवायी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।06.    राकेश मंधानी पिता स्व. श्रीराम मंधानी उम्र 36 साल निवासी शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर।07.    मोंगराज पिता गोलूमल उम्र 63 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।08.    कैलाश कुमार पिता परमामल उम्र 50 साल निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।09.    देवेन्दर सिंह पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 59 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।10.    हरीशचंद्र पिता जगदीश लाल सेहगल उम्र 69 साल निवासी कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।11.    मोईन खान पिता सलाम खान उम्र 53 साल निवासी टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।12.    दिनेश मोटवानी पिता ज्ञानचंद मोटवानी उम्र 48 साल निवासी केलकर पारा थाना गंज रायपुर।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago