मध्य प्रदेश में मानसून के एक्टिव होते ही कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी

भोपाल
मध्य प्रदेश में मानसून के एक्टिव होते ही कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई इलाकों में बादल जमकर बरसे हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को सिंगरौली, दमोह, सीधी समेत 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्य बारिश होने की भी संभावना है. दरअसल, प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण कई जिलों में बारिश हो रही है. शुक्रवार को भी राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. अगले 24 घंटे के लिए भी आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. प्रदेश में एक साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से बारिश हो रही है. आज कुछ इलाकों में बारिश की संभवना है, तो वहीं कुछ इलाकों में धूप-छांव की स्थिति रह सकती है.

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश के 8 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दमोह, सागर,सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में तेज बारिश हो सकती है. तो वहीं शनिवार को आगर-मालवा, उज्जैन, बड़वानी, इंदौर, बुरहानपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, हरदा, सतना, अशोकनगर, भोपाल, सागर, खंडवा, खरगोन, बैतूल, गुना, राजगढ़, देवास, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, रायसेन, सीहोर, रतलाम, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा , जबलपुर सहित कई इलाकों बारिश हुई.

मध्य प्रदेश में बारिश के दौर के बीच कई शहरों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया. खजुराहो, ग्वालियर, नरसिंहपुर और टीकमगढ़ में पारा 35 डिग्री के पार रहा. तो वहीं भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में 30, उज्जैन में 32.8, और जबलपुर में पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शुक्रवार को नर्मदापुर के पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

सीधी में 1.4 इंच, भोपाल, गुना, नौगांव में 1-1 इंच बारिश

कई जिलों में शुक्रवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। सीधी में 1.4 इंच पानी गिर गया। भोपाल, गुना और नौगांव में करीब 1 इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़ और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई।

इन जगहों पर रात में बदला रहा मौसम

रात में टीकमगढ़, निवाड़ी के ओरछा, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, दमोह, हरदा, सतना के चित्रकूट, अशोकनगर, भोपाल, सागर, खंडवा, खरगोन, बैतूल, गुना, राजगढ़, देवास, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, दतिया के रतनगढ़, विदिशा के उदयगिरि, रायसेन के भीमबेटका और सांची, सीहोर, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, बड़वानी, इंदौर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा , जबलपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर के अमरकंटक, रीवा, सीधी, सिंगरौली और श्योपुर में भी मौसम बदला रहा।

कई शहरों में गर्मी का असर

    बारिश के दौर के बीच कई शहरों में गर्मी का असर भी रहा। ग्वालियर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और खजुराहो में पारा 35 डिग्री के पार रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में 30.7 डिग्री, जबलपुर में 33.6 डिग्री और उज्जैन में पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    नर्मदापुरम के पचमढ़ी में पारा सबसे कम 28 डिग्री रहा। नौगांव में 28.5 डिग्री और खंडवा में पारा 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredrain

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

6 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

11 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

19 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

26 minutes ago
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

47 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

1 hour ago