खरगोन में आज से खुलेगी अनाज, कर्फ्यू में 9 घंटे की ढील

खरगोन

खरगोन में आज कर्फ्यू में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक की छूट दी गई है। अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने बताया कि सोमवार को छूट में कृषि मंडी को भी शामिल किया गया है। छूट धारदार हथियार जैसे चाकू-छुरी, हसिया, दराती, फाल्या की दुकानें, धार्मिक स्थल, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर लागू नहीं होगी। एसडीएम मिलिंद ढोके ने मंडी के व्यापारियों के साथ रविवार को कार्यालय में बैठक ली। सभी ने अनाज और कपास मंडी को छूट देने के लिए अनुरोध किया। किसानों से वाहन के साथ एक व्यक्ति और ड्राइवर के साथ ही पहुंचने की गुजारिश की गई है।

See also  MP में 9 साल बाद लौटेगी छात्र राजनीति की रौनक, इसी सत्र में होंगे छात्रसंघ चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *