महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बदलाव

उज्जैन
 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में निर्माण कार्य के चलते दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रशासन ने सामान्य, सशुल्क तथा वीआइपी दर्शनार्थियों के लिए पृथक व्यवस्था निर्धारित की है। सामान्य श्रद्धालुओं को हरसिद्धि की पाल स्थित हाटकेश्वर धर्मशाला के सामने बने पैदल मार्ग से अन्नाक्षेत्र, बड़ा गणेश मंदिर के पास से होते हुए गेट नं. चार से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, प्रोटोकाल तथा सशुल्क टिकटधारी दर्शनार्थियों को मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय के समीप निर्माल्य गेट से मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

दर्शनार्थी नंदी मंडपम्‌ के निर्गम रैंप से परिसर में आएंगे

प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि आम दर्शनार्थी हरसिद्धि की पाल से छोटे रुद्रसागर के समीप बनाए गए पैदल मार्ग से अन्नक्षेत्र के रास्ते बड़े गणेश मंदिर के सामने से होते हुए गेट नं. चार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। दर्शन के उपरांत दर्शनार्थी नंदी मंडपम्‌ के निर्गम रैंप से परिसर में आएंगे, यहां से गेट नंबर पांच से होकर मंदिर से बाहर निकलेंगे तथा बड़े गणेश मंदिर के पास वाली गली से पुन: हरसिद्धि की पाल पहुंचेंगे।

See also  महाकाल की सवारी में जेबकतरों का आतंक, उज्जैन में 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और चेन चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *