जहां फूल बरसाने थे, वहां पत्थर फेंके गए, तो जवाब देने के लिए आप भी तैयार रहना-सांसद गजेंद्र पटेल

खरगोन

खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल ने  कहा है कि रामनवमी को भगवान राम के जुलूस पर जहां फूल बरसाने थे, वहां पत्थर फेंके गए, तो जवाब देने के लिए आप भी तैयार रहना। अपने बयान पर सांसद पटेल ने कहा कि मैनें कुछ गलत नहीं कहा। आखिर कब तक हम पत्थर खाएंगे। सभी को आत्मरक्षा का अधिकार है। सांसद  खाटूश्याम के कीर्तन में पहुंचे थे। उन्होंने यहां सकल हिंदू समाज से दंगाइयों के खिलाफ एकजुट होकर ईंट का जवाब पत्थर से देने का कहा।

सांसद के इस बयान का VIDEO मंगलवार को सामने आया है। इसमें सांसद कह रहे हैं, बाबा का आशीर्वाद है। यहां कसरावद के नौजवान बैठे हैं। हमें मन में संकल्प लेना है कि मां-बहनों की आंखों में आंसू छलकते हुए नहीं देखना है। यह महाभारत का देश है। हम धर्म के आधार पर जीते हैं। अगर उन्होंने पत्थर बरसाए हैं, तो हमें भी ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार रहना है।

सांसद ने प्रधानमंत्री और मौजूदा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। अब राम मंदिर निर्माण हो रहा है। देश में शक्तिशाली सरकार चल रही है। यह समझौता करने वाली सरकार नहीं है। इसके लिए पूरा हिंदू समाज भी ताकत से खड़ा रहेगा।

See also  धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, मुस्लिम पक्ष को पास की जमीन पर जुमे की नमाज की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *