छत्तीसगढ़

CG : फसल बीमा के लिए 31 जुलाई से पहले करें आवेदन

बीजापुर । मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा खरीफ वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में संचालित की जा रही है। खरीफ वर्ष 2024 में फसल बीमा हेतु निम्नलिखित उद्यानिकी फसलों टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद को अधिसूचित किया गया है। उक्त उद्यानिकी फसलों की बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है। बीमा हेतु प्रीमियम राशि कुल बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर टमाटर हेतु 6000 रूपए, बैंगन 3850 रूपए, मिर्च 4500 रूपए, अदरक 7500 रूपए, केला 8250 रूपए, पपीता 6250 रूपए एवं अमरूद 2250 रूपए, कृषकों द्वारा देय होगी। अऋणी किसान इस योजना के तहत् निर्धारित तिथि के पूर्व निकटतम बैंक शाखा / समिति / सीएससी सेन्टर / डॉकघर और राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (NCIP) के माध्यम से अपने फसलों का बीमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले में स्थापित शासकीय उद्यान रोपणी कार्यालय बैदरगुड़ा, पामलवाया, बीजापुर गौराबेड़ा भैरमगढ़, उसूर, पेगड़ापल्ली, भोपालपटनम एवं मो. न. 6260703107 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…

21 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…

23 minutes ago
राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…

24 minutes ago
राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…

27 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

28 minutes ago
राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

30 minutes ago