ब्रिटिश काल के इतिहासकार ने अपनी किताब में धार की भोजशाला के यंत्रों उल्लेख

धार
जब राजा भोज ने भोजशाला के भव्य भवन का निर्माण करवाया था, तब उन्होंने इसे केवल एक मंदिर की तरह नहीं अपितु धर्म, ज्ञान, विज्ञान, खगोल सहित तमाम तरह की विद्याओं को पढ़ने के केंद्र अर्थात एक विश्वविद्यालय के रूप में भी बनाया था।

इस बात का प्रमाण आज भी भोजशाला में पत्थर पर उकेरे गए कालसर्प यंत्र और सिद्धियंत्र देते हैं। भोजशाला पर क्रूर आक्रांताओं के हमले के बाद से सनातन में पूजित इन मंगल यंत्रों पर काले अंधकार की छाया पड़ गई थी।

इसके बाद से ये यंत्र सदियों से पत्थरों पर उकेरे-उकेरे ही खून का घूंट पी रहे थे। किंतु हाल ही में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर जब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सर्वे किया और इन यंत्रों से समय की धूल हटाई, तो सदियों बाद ये फिर मुस्कुरा उठे हैं।

84 चौराहों और 84 यंत्रों का निर्माण कराया था

ऐतिहासिक भोजशाला में राजा भोज द्वारा निर्मित दो यंत्र आज भी दिखाई देते हैं। कहा जाता है कि राजा भोज ने धार नगर में 84 चौराहों और 84 यंत्रों का निर्माण कराया था। इन सबकी अपनी अलग-अलग विशेषताएं हैं। किंतु भोजशाला पर हुए आक्रमण के बावजूद आज भी कालसर्प योग यंत्र और सिद्धि योग यंत्र सुरक्षित हैं।

पत्थर पर उकेरी संस्कृत व्याकरण

शोधकर्ता विनायक साकल्ले बताते हैं- ब्रिटिश काल में प्रशासनिक अधिकारी और इतिहासकार सीई लुअर्ड ने वर्ष 1916 में उनके द्वारा लिखित गजेटियर में भी इन यंत्रों का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा धार और मांडू में यह दर्शाया गया है कि 11वीं शताब्दी में निर्मित भोजशाला में अलग-अलग शिलापट्ट देखे जा सकते हैं।

यहां दीवारों पर संस्कृत भाषा के दो लेखचित्र प्राप्त हुए थे। इनमें संस्कृत भाषा की वर्णमाला और व्याकरण के नियम उत्कीर्ण हैं। इनकी एक आकृति वक्राकार सर्प जैसी है, वहीं इस सर्प रूपी वर्णमाला या चार्ट के पूंछ में संस्कृत की संज्ञा और व्याकरण को दर्शाया गया है, जो कि प्राचीन संस्कृत शिक्षा पद्धति के अनमोल प्रतीक हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

30 minutes ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

45 minutes ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

50 minutes ago
खुले गड्ढे बने मौत का जाल, बच्चों की सुरक्षा पर नगरीय प्रशासन को आयोग की सख्त अनुशंसा

खुले गड्ढे बने मौत का जाल, बच्चों की सुरक्षा पर नगरीय प्रशासन को आयोग की सख्त अनुशंसा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आज नगरीय प्रशासन विभाग, जिला कलेक्टर व…

50 minutes ago
नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन कार्यशाला

नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन कार्यशाला

नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन…

55 minutes ago
आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप

आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप

आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है…

58 minutes ago