शिवपुरी
बैराड़ थानांतर्गत कालामढ़ निवासी एक नवविवाहिता बुधवार को उपचार के बहाने जिला अस्पताल आई और वहां पर पति को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालामढ़ बैराड़ निवासी नवप्रीत पुत्र पममाल जाटव की शादी दो माह पूर्व ग्राम कन्हार थाना पारागढ़ जिला मुरैना निवासी मुकेश पुत्र प्रेम नारायण जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद वर्तमान में नवप्रीत अपने मायके कालामढ़ बैराड़ आई हुई थी।
मायके में उसने 17 जुलाई को बीमारी का बहाना बनाया और इलाज के पति के साथ जिला अस्पताल आई। उसने जिलाा अस्पताल में अपने पति को एक जगह बिठा कर कहा कि वह दवा लेकर आ रही है। इसके बाद पति उसका इंतजार करता रह गया, नवप्रीत का कोई पता नहीं चला।
नवप्रीत के पति और अन्य स्वजनों ने हरसंभव स्थान पर उसकी तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंतत: कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। स्वजनों की तलाशी के दौरान पता चला कि नवप्रीत, कालामढ़ निवासी अपने प्रेमी शुभम पुत्र मातादीन सोनी के साथ कहीं भाग गई है।
पति के अनुसार नवप्रीत व शुभम दोनों से उनके मोबाइल पर बात हुई है। शुभम ने उसे व स्वजनों को गालियां दीं। गुरूवार को पीड़ित पति ने एसपी को आवेदन देकर पत्नी के मोबाइल को ट्रेस कर उसकी तलाशी की गुहार लगाई है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…