इंदौर में जुलाई में आए अब तक रिकॉर्ड 50 मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर

 इंदौर शहर में इस साल अब तक डेंगू के 132 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा जुलाई महीने में रिकॉर्ड 50 मामले सामने आ चुके हैं. बढ़ते मामलों से चिंतित स्वास्थ्य विभाग ने इसके रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है.

बीते मंगलवार (16 जुलाई) को इंदौर में डेंगू के नौ मामले दर्ज किए गए थे. मानसून शुरू होने के साथ ही शहर में जानलेवा वेक्टर जनित बीमारियां बढ़ रहे हैं. जिसमें डेंगू सबसे आम होता जा रहा है.

11 बच्चे भी हैं डेंगू से पीड़ित
इस साल कुल 132 मामलों में से 9 मरीज ऐसे हैं, जो पिछले दो दिनों में डेंगू की चपेट में आए हैं. 9 नए मामलों में से सात मरीज पुरुष और दो महिलाएं हैं, इसके अलावा उनमें से एक बच्चा है.

जहां तक डेंगू के मामलों की बात है, तो 132 मामलों में से 72 पुरुष और 60 महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं. इनमें से 11 बच्चे हैं. आने वाले दिनों में डेंगू के और मामले सामने आ सकते हैं.

सावधानी रोकथाम में असरकारक
डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं. यह मुख्य रूप से लोगों पर निर्भर करता है कि वे जलभराव को रोकें और बीमारी से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें. फिलहाल शहर में 12 सक्रिय मामले हैं और सब घर पर ही इलाज करा रहे हैं.

जिला स्वास्थ्य विभाग के जरिये मानसून के मौसम की शुरूआत में ही डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी किया गया था. इस एडवाइजरी में बताया गया कि डेंगू से निपटने के लिए सावधानी सबसे असरकारक है.

प्रेगनेंसी में डेंगू होने पर बना रहता है खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक, अगर किसी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान डेंगू का संक्रमण होता है, तो उसके साथ साथ पेट में पल रहे बच्चे की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है.

डेंगू होने पर मां के पेट में पल रहे बच्चे को लो बर्थ रेट का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा डेंगू होने पर अजन्मे बच्चे को हैमरेज यानी दिमाग में ब्लीडिंग का भी रिस्क बढ़ जाता है.

अगर मां को डेंगू हो गया है तो आशंका है कि बच्चे की प्रीमैच्योर डिलीवरी हो जाए. इसके अलावा डेंगू अगर बिगड़ जाए तो पहली तिमाही में गर्भपात का खतरा भी पैदा हो जाता है.

बता दें, मां को डेंगू होने पर बच्चे में वर्टिकल ट्रांसमिशन जैसे fluctuate के भी रिस्क काफी बढ़ जाते हैं. डेंगू की भयावहता को देखते हुए इससे बचावा और रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

7 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

7 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

8 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

8 hours ago